राजातालाब: वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा जन्माष्टमी का पर्व
वाराणसी में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में उत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार सुबह 10बजे से ही मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाया जा रहा है। राजातालाब, गंगापुर और जख्किनी के मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। श्रद्धालुओं ने अपने घरों और मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई हैं।