राजातालाब: वाराणसी के सेवापुरी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाल वाटिका की हुई शुरुआत
वाराणसी के सेवापुरी विकासखंड के कई स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार 11बजे बाल वाटिका की शुरुआत हुई। आपको बता दे कि इस पहल के तहत 5 से 6 साल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। प्राथमिक विद्यालय बाजारडीहा में आयोजित कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि राम विलास पटेल और खंड शिक्षाअधिकारी संजय कुमार यादव शामिल हुये।