राजातालाब: वाराणसी के मेहंदीगंज गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज गांव में बुधवार की रात 11:30 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज हुई। फिर दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे।घटना में एक पक्ष से मधुलिका, आकृति ,आरती पटेल,अजय कुमार, और सुनील कुमार पटेल घायल हुये। वही दूसरे पक्ष से राधिका पटेल , उषा पटेल और काशीनाथ पटेल को चोटें आईं।