राजातालाब: वाराणसी के बिहडा अंडरपास के समीप पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर, एक की हालत गंभीर
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा अंडरपास के समीप गुरुवार की रात 11:30 बजे पिकअप और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। आपको बता दे कि पिकअप प्रयागराज से कछवा रोड की तरफ सर्विस रोड से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक पर सवार भदोही जिले के औराई थ