राजातालाब: वाराणसी में शादी के नाम पर धोखाधड़ी, चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
वाराणसी में एक परिवार के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर 12 बजे मिर्जामुराद पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ निवासी भानु जागा ने अपने भाई की शादी के लिए गाजीपुर के जमनिया निवासी नंदलाल से संपर्क किया था।