भितरवार: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत के बाद भितरवार में खाद्य विभाग की कार्रवाई
नगर में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर मिली एक गंभीर शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने शहर की दो प्रमुख किराना दुकानों पर औचक छापेमारी की। लैब रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्यवाही। प्रशासन की इस सक्रियता ने मिलावटखोरों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है।