टमाटर की फसल में 30 लाख का मुनाफा हुआ तो सांवरिया सेंट को भेंट किया चांदी का टमाटर
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। जिले के भदेसर उपखंड के मंडपिया स्थित प्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलिया सेठ मंदिर में एक किसान ने अपनी मन्नत पूरी होने पर 250 ग्राम चांदी का टमाटर भेंट किया। किसान को टमाटर की फसल से अच्छा मुनाफा मिलने के बाद यह भेंट चढ़ाई गई।
भदेसर क्षेत्र के लडैर गांव निवासी रमेश रेबारी के अनुसार, भीलवाड़ा जिले की मंगरोप तहसील के कल्याणपुर निवासी जगदीश चंद्र प्रहलाद रेबारी ने 20 बीघा जमीन में टमाटर की फसल उगाई थी। उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ से अच्छी फसल और बेहतर भाव मिलने की मन्नत मांगी थी।
जब उनकी फसल तैयार हुई और बाजार में बेची गई, तो उन्हें लगभग 30 लाख रुपये की आमदनी हुई। मन्नत पूरी होने और फसल का अच्छा मुनाफा मिलने पर जगदीश चंद्र अपने परिवार के साथ सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचे।
उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ को लगभग 250 ग्राम वजन का चांदी �