महिला कांस्टेबलों की संवेदनशील पहल को जिला पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
पेट्रोलिंग के दौरान मिली बेबस महिला की मदद कर कांस्टेबल दुर्गा व प्रियंका ने दिलाया पेंशन एवं बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ। पुलिस की ड्यूटी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता करना भी पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी भावना का उदाहरण पेश करते हुए पुलिस की महिला कांस्टेबल दुर्गा एवं प्रियंका द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान मिली एक असहाय महिला राधा की मदद कर उसके लंबित सरकारी योजनाओं एवं पेंशन संबंधी कार्यों को पूरा करवाया गया।
महिला कांस्टेबलों ने राधा की स्थिति को समझते हुए उसके आवश्यक दस्तावेज एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रक्रिया में सहयोग किया। उनके प्रयासों से राधा की विधवा पेंशन शुरू हुई तथा उसके बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के साथ ही पालनहार यो