VIDEO VIRAL - अखिलेश यादव का खाकी को 'मूंछों' से करारा जवाब
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि अखिलेश यादव मंच पर ललितपुर से आए एक कार्यकर्ता को बुलाते हैं, जिनकी बड़ी-बड़ी घनी मूंछें हैं। अखिलेश उनसे हाथ मिलाते हैं और हंसते हुए कहते हैं - "ये मूंछों के लिए मेंटेनेंस दे रहे हैं हम इन्हें..."
इसके बाद कार्यकर्ता अपनी बड़ी मूंछों पर शान से ताव देता है और अखिलेश के साथ फोटो खिंचवाता है। मंच पर मौजूद सभी नेता ठहाके लगा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ये मैनपुरी के CO अशोक सिंह के मूंछों पर ताव वाले बयान का जवाब है, जिस पर अखिलेश ने पहले कहा था - "उसकी मूंछें छोटी थीं" और अब ललितपुर के कार्यकर्ता की बड़ी मूंछों पर ताव देकर कहा - "अच्छा लगता है ऐसी मूंछों पर ताव।"
UP की राजनीति में अब मूंछें स्वाभिमान और सियासी जंग का नया सिंबल बन गई हैं।
#AkhileshYadav #Lalitpur #MoochMaintenance #ViralVideo #SamajwadiParty #UPPolitics #DDMNewsUP
Firozabad, Firozabad | Sep 10, 2026