आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से छपरा के हवाई अड्डे में प्रमंडल स्तरीय साइक्लिंग चैंपियन शिप प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा झंडा दिखा कर विधिवत किया गया, उन्होंने कहा कि छपरा के साइक्लिंग के खिलाड़ी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों महिला mtb साइक्लिंग पटना में आयोजित टूर्नामेंट में सारण का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ले गए थे साथ ही अभी प्रमंडलस्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में शामिल होकर सारण का नाम रौशन करेंगे।इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी डॉ विभा सिंह ने कहा कि सारण साइक्लिंग संघ छपरा बहुत ही बेहतर प्रदर्शन कर रहा है जिला स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में भी इसके खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर प्रमण्डल स्तरीय साइक्लिंग चैंपियनशिप में शामिल हो कर जिला को विजेता बनाकर सारण का परचम लहराये।आज सारण के खिलाड़ी बालक और बालिका विभिन्न वर्गों में शामिल हो कर स्वर्ण,रजत और कास्य पदक जीत कर आगामी राज्य स्तरीय साइक्लिंग चैंपियन शिप प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किए हैं। आज के मैच में अंडर 19 बालिका वर्ग में मनीषा खातून, राजनंदनी मनीषाऔर अनीशा, 17 आयु वर्ग में स्वीटी, सुरभि रूपा और मीरा, 14आयु वर्ग में ब्यूटी , रूपाली, अंचला, गोपी ने कमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय बिजेता बनकर सारण साइक्लिंग का नाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया। वही बालक 19 आयु वर्ग में रंजन, आशीष, सूरज, कालू 17आयु वर्ग में आदर्श, आदित्य, आयुष, पिंटू, 14आयु वर्ग में ऋतिक, प्रवीण, नेता, प्रिंस गोल्ड, रजत और कांस्य पदक विजेता बने। इस आयोजन में सारण साइक्लिंग संघ छपरा केअध्यक्ष डॉ देव कुमार सिंह सचिव संजीव चौधरी उपाध्यक्ष राकेश सिंह z मीडिया संयुक सचिव अभिषेक सिंह शैलेन्द्र पूरी कोषाध्यक्ष ऋषिकेश जी अर्पित सिंह मीडिया आनंद वर्मा, सहित संरक्षक डॉक्टर सुरेश सिंह ने सभी खिलाड़ियों को आगे की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
1 views | Saharsa, Bihar | Oct 10, 2026