सहरसा में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, हथियार और प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार; दो बाइक जब्त
सोनवर्षाराज (सहरसा)। बसनही थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक देसी पिस्टल और प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की बाइक भी जब्त की है। बसनही थानाध्यक्ष विकास कुमार के अनुसार, पहली कार्रवाई में अतलखा गांव से मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया निवासी बलराज कुमार उर्फ राहुल को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। मौके से उसकी यामाहा एफजेड-एक्स बाइक जब्त की गई।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में महुआ बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप से अगरैल टोला निवासी शशि कुमार को चार बोतल प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी अपाचे बाइक भी जब्त कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
#Saharsa #SaharsaPolice #SonbarsaRaj #BiharNews #CrimeNews #PoliceAction
Kahara, Saharsa | Oct 10, 2026