लालबर्रा: ग्राम पंचायत कनकी के सरपंच दुर्गा प्रसाद पगरवार ने किया तालाब सौंदर्यीकरण व मंदिर निर्माण का भूमिपूजन
जनपद पंचायत लालबर्रा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कनकी के विकास को नई गति देते हुए सरपंच दुर्गा प्रसाद पगरवार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादे को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार, 28 अप्रैल को प्रातः 08 बजे ग्राम के 'छोटा तालाब' परिसर में पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ तालाब सौंदर्यीकरण एवं शिव साईं मंदिर निर्माण कार्य का भूमिप