बिछिया: बिछिया में श्री शिव महापुराण कथा में विधायक नारायण सिंह पट्टा हुए शामिल
बिछिया मुख्यालय में महिला मंडल द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में आज शुक्रवार की शाम 6 बजे क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पट्टा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने व्यास पीठ को नमन कर कथा श्रवण किया और आयोजन में सहभागिता निभाई। विधायक ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित