चायल: तहसील SSR की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की, बीएलए की नियुक्ति में तेजी लाने के दिए निर्देश
कौशाम्बी। 253 विधानसभा क्षेत्र चायल में एसएसआर-2027 (विशेष गहन पुनरीक्षण) की तैयारियों को लेकर एसडीएम चायल प्रेरणा गौतम ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया और उसके उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।