आबू रोड: माउंट आबू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खूनी संघर्ष मामले का खुलासा, हत्या और मारपीट के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
माउंट आबू पुलिस ने मारपीट और गंभीर धाराओं में दर्ज एक चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 13 मार्च की देर शाम दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।