रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में ट्रेन में यात्रियों की जेब काटते पकड़ा गया चोर, 3 यात्रियों से चुराए ₹2500
रामगंजमंडी रेलवे जंक्शन पर खड़ी जोधपुर-इंदौर एकस्प्रेस ट्रैन में यात्रियों की जेब कटने का मामला सामने आया है। चोर का पता तब चला जब चोर ने 3 यात्रियों की जेब काट लिया, हालांकि यात्रियों ने जेब काटते हुए चोर को पकड़ लिया। जिससे चोरी किए रूपये भी वसूल किए। वही चोर को पकड़ कर दरा आरपीएफ को सौंप दिया। मामला रविवार सुबह करीब 11.15 बजे का है।