हज़ारीबाग: कोयला ढुलाई बनी खतरा, स्कूली बच्चों की जान पर आई आफत
हजारीबाग-चतरा मार्ग पर कोयला लदे ट्रकों की लंबी कतारें अब आमजनों के लिए खतरा बन गई हैं। कटकमसांडी में हाल ही में एक स्कूल वैन हादसे का शिकार हुई, बच्चों की मौत से दहशत है। न नो-एंट्री है, न ट्रैफिक पुलिस। नक्षत्र न्यूज़ प्रशासन से मांग करता है कि वैकल्पिक मार्ग बने, स्कूल समय में ट्रक पर रोक लगे और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी जाए।