हज़ारीबाग: हजारीबाग: टाटीझरिया प्रखंड कार्यालय में लाभुकों के बीच बकरियां और चूजे वितरित
हजारीबाग पशुपालन विभाग के द्वारा टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के लाभुकों के बीच बकरियां एवं मुर्गी चूजों का वितरण बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रमुख संतोष मंडल, बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज, पशुपालन पदाधिकारी नकुल मोदी, मुखिया सुरेश यादव के द्वारा किया गया। प्रमुख एवं बीडीओ ने कहा कि पशुपालन को बढावा देने के उद्देश्य से लाभुकों को वितरित किए गए हैं।