हज़ारीबाग: हजारीबाग में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू, उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह होंगे मुख्य अतिथि
हजारीबाग में 21 जून को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। थीम है “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ”। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह। कर्ज़न ग्राउंड में योग अभ्यास की शुरुआत हुई, जिसमें अधिकारी व चिकित्सक शामिल हुए। 18-19 जून को अभ्यास सत्र और 20 जून को प्रभात फेरी निकाली जाएगी।