हज़ारीबाग: केरेडारी में बड़ा हादसा टला, स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, चालक सुरक्षित
हजारीबाग के केरेडारी में बुढ़िया माई के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। चतरा की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकराई और पेड़ों के बीच फंस गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी थी कि खंभा झुक गया, लेकिन चालक सुरक्षित है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जारी है। हादसा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ।