अर्की: हिमाचल सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 1500 रुपए देने की गारंटी की गई पूरी-चौहान कृष्णा,सचिव,ज़िला कांग्रेस सोलन ।
Arki, Solan | Mar 5, 2024 ज़िला सोलन कांग्रेस के सचिव चौहान कृष्णा ने आज मंगलवार को कहा कि कांग्रेस लोगों से जो वादा करती है उसे वह निश्चित रुप से पूरा करती है,धीरे धीरे लोगों से किए गए वायदे पूरे किए जा रहे है व कांग्रेस द्वारा दी गई सभी गारंटियों को पांच वर्षों के कार्यकाल से पहले क्रमवार पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 15 सौ रुपए देने की गारंटी भी पूरी की गई है।