अर्की: बातल पंचायत के लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए लगाया गया निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर
Arki, Solan | Feb 29, 2024 ग्राम पंचायत बातल के सामुदायिक भवन बातल में वीरवार को निशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत प्रधान उर्मिल शर्मा द्वारा किया गया। शिविर में मुख्य रूप से डॉक्टर निशा वर्मा ने अपनी पूरी टीम सहित 120 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। । जांच में मुख्य रूप से बीपी,शुगर व खून की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई।