अर्की: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की होगी मासिक बैठक, पार्टी की मजबूती को लेकर भी होगी चर्चा
Arki, Solan | Feb 29, 2024 PWD रेस्ट हाउस अर्की में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी । जानकारी देते हुए आज ब्लॉक कांग्रेस अर्की के मीडिया प्रभारी रोशन ठाकुर ने बताया कि PWD रेस्ट हाउस अर्की में ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में बैठक होगी। उन्होने कहा कि यह बैठक 2 मार्च को प्रातः11 बजे से शुरू होगी। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी ।