अर्की: ब्लॉक कांग्रेस अर्की की बैठक में गूंजा पार्टी के खिलाफ 6 पूर्व विधायकों द्वारा गद्दारी करने का मुद्दा
Arki, Solan | Mar 2, 2024 ब्लॉक कांग्रेस अर्की की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्की सतीश कश्यप ने की। सतीश कश्यप ने कहा कि 6 पूर्व विधायकों द्वारा पार्टी से गद्दारी की गई है और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा की गई कार्यवाही बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस अर्की प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ खड़ी है ।