अर्की: सड़क सुरक्षा को लेकर आज अर्की कॉलेज के बच्चों ने लोगों को पोस्टर वितरित कर किया जागरूक
Arki, Solan | Mar 1, 2024 राजकीय महाविद्यालय अर्की में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई । वहीं महाविद्यालय सड़क सुरक्षा क्लब व एनसीसी कैडेट्स द्वारा कॉलेज परिसर से बातल घाटी चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई । रैली के दौरान विद्यार्थियों ने अर्की पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा से सम्बंधित पोस्टर लोगों को बांटे गए ।