कुचायकोट: गोपालपुर थाना क्षेत्र में चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो लोग गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाने के पुलिस के थाना क्षेत्र के बनिया छपरा गांव के समीप से एक चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में निजामुद्दीन आलम और इमरान अंसारी शामिल है। जिसकी जानकारी गोपालपुर थाना प्रशासन द्वारा आज मंगलवार को शाम 7:30 बजे दी गई। पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है।