टीकमगढ़ जिले के दिगोड़ा स्थित गायत्री माता मंदिर प्रांगण में रविवार को सवर्ण समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामरतन दीक्षित ने की, जबकि नेतृत्व रमाशंकर पस्तोर और जतारा ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी ‘अटल’ ने किया।बैठक में यूजीसी/एससी-एसटी एक्ट के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कानून को लेकर कड़ी आपत्ति जताई।