शाहबाद: खांडा सहरोल में तारबंदी हटाई, जेसीबी से खाई खुदवाई, मचा हड़कंप
Shahbad, Baran | Jul 27, 2024 क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज केलवाडा दीपक चौधरी द्वारा वनखण्ड बीची मौजा खांडा सहरोल में 60 बीघा वनभूमि से अतिक्रमण हटाया गया। यहां तारबंदी करके अतिक्रमण कर रखा था, इसे स्टाफ ने कटर मशीन की सहायता से काटकर हटाया, अतिक्रमित क्षेत्र में जेसीबी से खाई खुदवाई गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी चौधरी ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।