शाहबाद: सीताबाड़ी धार्मिक स्थल से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
Shahbad, Baran | Jul 26, 2024 धार्मिक स्थल सीताबाड़ी भूमि पर अतिक्रमण को प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई कर ध्वस्त किया है। नगर पालिका ईओ नागरमल गुर्जर ने बताया कि सीताबाड़ी क्षेत्र भूमि पर अतिक्रमण को लेकर मोहल्ले वासियों द्वारा बार-बार शिकायत आ रही थी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह के नेतृत्व में ऊनी रोड से जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण को हटाया।