शाहबाद: देवरी में कोटा शिवपुरी लिंक रोड़ पर मांस-मछली की दुकान रोड से हटाने को लेकर पुलिस ने समझाइश की
Shahbad, Baran | Jul 25, 2024 देवरी में कोटा शिवपुरी लिंक रोड पर संचालित मीट की दुकानों को हटाने को लेकर थाना अधिकारी ने दुकानदारों को गुमटी हटाकर अन्य दूर दराज रखने के लिए समझाया। आसपास आवासीय बस्ती होने के कारण लोगों को बदबू सहित अन्य परेशानी हो रही है। इसको लेकर विष्णु यादव ने पुलिस को रिपोर्ट देकर इन्हें हटाने की शिकायत की। इसके बाद थाना अधिकारी चंद्रभान सिंह मौके पर पहुंचे।