किशनगंज: रामपुरिया हाईवे के पास पत्थर पर चढ़कर पलटा टैंपो, 5 लोग हुए घायल
किशनगंज तहसील में NHAI की लापरवाही के चलते आज एक सड़क दुर्घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार रामपुरिया हाईवे के पास एक टेंपो केलवाड़ा साइट से बारां एक कार्यक्रम में जा रहा था। जिसमें सहरिया समाज के 7 लोग बैठे हुए थे। हाईवे पर एक पत्थर पड़ा हुआ था। जिसपर टेंपो चढ़कर पलटी मार गया। जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं। जिनको बारां रेफर कर दिया गया है।