शाहबाद: कस्बाथाना में सरकारी कुओं में पर्याप्त पानी, उसके बावजूद एकांतर जलापूर्ति, ग्रामीणों को परेशानी
Shahbad, Baran | Jul 25, 2024 कस्बे में बीते चार महिनों से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। 99% प्रतिशत लोगों के घरों में नलों से पीने का पानी आता है। ऐसे में 4 महिने से एकांतर जलापूर्ति दी जा रही है। जिससे पीने के पानी को तरसना पड़ रहा है। आपको बता दें कि कस्बाथाना में दो टंकी नलों की सप्लाई के लिए बनी हुई है। एक टंकी में पानी की सप्लाई औगाड़ के कुओं से की जाती है।