मानिकपुर: कर्वी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को किया गिरफ्तार
चित्रकूट। कर्वी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी रहस बिहारी निवासी पुरवा तरौहा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता ने एक नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 65(2), 351(3) और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। एसपी के निर्देशन में हुई गिरफ्तारी का शाम पांच बजे प्रेसनोट जारी किया गया।