हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने ब्रह्मपुरी से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ युवक को पकड़ा, शराब तस्करी का आरोप
सिडकुल पुलिस ने एक युवक को ब्रह्मपुरी से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। 23 जनवरी को होने वाले निकाय चुनाव में मतदान के चलते शराब तस्करी के मामले बढ़ गए हैं। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने शनिवार दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मपुरी निवासी आरोपी कृष्ण पाल पर आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।