इकौना: तहसील परिसर इकौना में किसानों की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान यूनियन कार्यकर्ता
तहसील परिसर इकौना में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रक्षाराम यादव की अगवाई में किसान कार्यकर्ता अपने 17 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। वहीं खतौनी में गलत अंश निर्धारण को ठीक करना, हदबरारी आदेश का क्रमवार अनुपालन करना और किसानों पर चल रहे फर्जी 115 सी को समाप्त करने समेत अन्य प्रमुख मांगे शामिल है।