इकौना: परशुरामपुर दम्मारा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
एक विवाहिता का बीते सोमवार शाम फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा की मजदूरी के लिए पति घर से बाहर है, जबकि मृतका की सास भी किसी काम से बाहर गई थी। घर में सिर्फ एक बेटा और बेटी और मृतका थी फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी है।