इकौना: जिले में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा निकालकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन
श्रावस्ती जनपद में अलग-अलग जगहों पर मां दुर्गा पंडालों में माता की प्रतिमा स्थापित कर भक्तों ने 9 दिनों तक दुर्गा माता के अलग-अलग स्वरूपों की विधि विधान से पूजा की।वहीं कन्या पूजन के साथ नवमी के दिन हवन पूजन किया गया। जबकि शनिवार देर शाम तक कई जगहों की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन तय स्थान पर किया गया ।वहीं इस दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।