इकौना: आर्शीवाद गेस्ट हाउस के पास दो ट्रकों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, एक ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, बहराइच रेफर
आर्शीवाद गेस्ट हाउस के पास दो ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई । जिसके चलते एक ट्रक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बहराइच रेफर किया गया है।जबकि दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। वही इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी है।