इकौना: इकौना सीएचसी में मोबाइल की टोर्च की रोशनी में घायल का इलाज किया गया, वीडियो हुआ वायरल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में बिजली आपूर्ति ठप होने के चलते सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा, दरअसल बताया जा रहा की वीडियो बीते सोमवार रात्रि का है जब किसी कारणवश कस्बा इकौना की बिजली आपूर्ति खराब हो गई थी। हालांकि अब बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।