इकौना: तेलियन पुरवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 घायल, सीएचसी इकौना में 2 को मृत घोषित, 1 को रेफर किया
तेलियन पुरवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से शनिवार देर रात्रि एक बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं सभी को CHC इकौना पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया जबकि एक को बहराइच रेफर किया गया था, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा की तीनों दशहरा देखकर वापस लौट रहे थे फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी है।