कांके: रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हुए शामिल, मेधावी विद्यार्थियों को 71 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए
Kanke, Ranchi | Sep 9, 2026 रांची विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह बुधवार को मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप आयोजित किया गया. समारोह में झारखंड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दीक्षांत समारोह में 58 मेधावी विद्यार्थियों को 71 गोल्ड मेडल प्रदान किया गया वहीं, पहली बार दो शिक्षाविदों को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया