छीपाबड़ोद: छिपाबड़ोद में नाला न बनने के कारण खेतों में भरा पानी
छीपाबड़ौद से हरनावदा शाहजी के बीच स्थित बंजारी गांव में नाला निर्माण नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी खेतों में भर जाने से फसलें खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। किसान राधेश्याम मीणा ने बताया कि नाला नहीं होने के कारण उनके खेत के करीब दो बीघा क्षेत्र में पानी भर गया है। इससे उनकी फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है।