पूर्णागिरि: टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में अमरू बैंड के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की हुई मौत
आज दिनांक 15 मई को वाहन संख्या DL1LAM8241 स्थान अमरु बैंड के समीप टनकपुर चंपावत मोटर मार्ग में जो कि चंपावत से टनकपुर की ओर आ रहा था अज्ञात कारणों से खाई में गिर गया , जिसमें घायल वाहन चालक को एंबुलेंस के माध्यम से उपजिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया जिसे चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है, मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी ।