पूर्णागिरि: देवी मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु की अचानक मौत
पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम हुआ। बाद में सोमवार अपरान्ह को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पूर्णागिरि दर्शन के लिए परिवार संग जा रही चंद्रकला (40) पत्नी प्रमोद कुमार निवासी ग्राम दमखोदा, बहेड़ी, जिला बरेली की भैरव मंदिर के पास 12 मई की सुबह 8 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला को आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबलेंस से 19 किलोमीटर दूर टनकपुर अस्पताल लाए।