पूर्णागिरि: बनबसा–टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण, 15 दिन में नाला सफाई और कल्वर्ट दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश
मानसून से पहले संभावित बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति से निपटने हेतु प्रशासन द्वारा सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बनबसा–टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल निकासी से संबंधित समस्याओं की समीक्षा करने के लिए राजस्व, सिंचाई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।