पूर्णागिरि: एस.एस.बी. ने आयोजित किया नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर
पंचम वाहिनी एस.एस.बी. चम्पावत के द्वारा “ए” समवाय तरकुली के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय तरकुली और “सीमा चौकी चूका के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय चूका में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. विशाल बरनवाल,कमांडेंट (चिकित्सा अधिकारी) द्वारा 89 ग्रामीणों को स्वास्थ्य की जाँच कर नि:शुल्क दवाइयाँ दी गयी I