पूर्णागिरि: घसियार मंडी नाले पर राजस्व एवं सिंचाई विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाया गया
घसियार मंडी क्षेत्र स्थित नाले पर से राजस्व विभाग एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही संपन्न की गई। संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से की गई, जिसमें नाले की भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों को हटाया गया।उपजिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी ने बताया कि सरकारी भूमि में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा।