भीलवाड़ा: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर संकट, एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा। समावेशी शिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बालक-बालिकाओं की शिक्षा पर संकट गहराने लगा है। केयर अटेंडेंट का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों को मिलने वाला आवश्यक सहयोग बाधित हो गया है, जिससे अभिभावकों और संबंधित कर्मियों में चिंता बढ़ गई है। कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो गया, जिसके बाद इन्हें हटा दिया गया।