🚨 दुबई से चलता था कथित अपराध का नेटवर्क, अब भीलवाड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन!
पूर्व पार्षद फजले रऊफ उर्फ लुत्फी के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उसके घर, मोहल्ले, कोर्ट परिसर और नगर निगम में नोटिस चस्पा किए गए हैं।
पुलिस अब लुत्फी की आय और कथित तौर पर अपराध से अर्जित संपत्तियों की जांच कर रही है। जांच में अवैध संपत्ति मिलने पर उसे फ्रीज कर जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
🚨 ₹25-25 हजार का इनाम घोषित फरार आरोपियों रज्जाक मोहम्मद, नीलम खोईवाल, फहीम फातमा, जितेंद्र उर्फ जीतू माली, मोहम्मद आदिल शेख, जाहिद खान उर्फ बादशाह, इमरान उर्फ चुन्नू लाला और नीतू महेश पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस का आरोप है कि यह गिरोह दुबई से कथित तौर पर सेक्सटॉर्शन और वसूली का नेटवर्क संचालित करता था। मामले की जांच जारी है और आगे भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
⚠️ नोट: सभी आरोप पुलिस जांच और दर्ज मामलों पर आधारित हैं। अंतिम स�