हाथरस: सदर क्षेत्र के अशोका टाकीज के पास लाखन मसाले फैक्ट्री पर प्रशासन ने मारा छापा, फैक्ट्री को किया सीज
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अशोका टॉकीज के पास आज दिन रविवार को दोपहर 2:00 के करीब जिला प्रशासन में अपर जिलाधिकारी, खाद्य विभाग, एवं एसडीएम सदर , ने नकली मसाले बनाने की सूचना पर लाखन मसाले फैक्ट्री पर छापा मार दिया! इसी क्रम में काफी देर तक चेकिंग के बाद फैक्ट्री को सीज भी कर दिया गया! जिला प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है!